पर्थ टेस्ट के लिए टीम इंडिया के 13 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भी अपने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह की छेड़छान न करते हुए उन्हीं 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभालने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने आज ही दूसरे टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय स्क्वाड का एलान किया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला पर्थ में शुक्रवार से खेला जाना है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
इसमें विराट कोहली (कप्तान) समेत मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव का नाम शामिल है।
गौरतलब है कि टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से मात दी थी। इस मैच में अश्विन ने दोनों ही पारियों में 3-3 विकेट हासिल किए थे।
पर्थ टेस्ट के लिए टीम ऑस्ट्रेलिया
आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान, विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।