फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मिचेल मार्श फिट घोषित, आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलते दिखाई देंगे; सिर्फ बल्लेबाज की निभाएंगे भूमिका

Thu, 13 Mar 2025 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मार्श चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें चोट लग गई थी जिस कारण शुरुआत में उनके आईपीएल 2025 में खेलने पर संशय पैदा हो गया था।
विज्ञापन
मिचेल मार्श - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श को आगामी आईपीएल सत्र में खेलने की मंजूरी मिल गई है। मार्श हालांकि इसमें सिर्फ पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। मार्श इस सीजन लखनऊ सुपरजाएंट्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले यह तय नहीं था कि यह 33 वर्षीय ऑलराउंडर आईपीएल में हिस्सा ले पाएगा या नहीं, लेकिन विशेषज्ञ से चर्चा के बाद लखनऊ को हरी झंडी मिल गई है। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी से रहे थे बाहर 
मार्श चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें चोट लग गई थी जिस कारण शुरुआत में उनके आईपीएल 2025 में खेलने पर संशय पैदा हो गया था। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, रिहैब और मेडिकल जांच के बाद मार्श को शर्त के साथ खेलने की मंजूरी मिली है। विशेषज्ञ ने मार्श को गेंदबाजी नहीं करने और फील्डिंग के दौरान पीठ में ज्यादा दबाव नहीं डालने की सलाह दी है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: चोटिल राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच संभाला मोर्चा, अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़े; बैसाखी पर आए नजर

इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं मार्श 
शर्त का मतलब है कि मार्श लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे। मार्श का अनुभव और मध्यक्रम में उनकी प्रतिभा उन्हें टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है। मार्श की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी में काफी खली थी क्योंकि वह पिछले कुछ वर्षों से सीमित ओवर टीम के अहम सदस्य रहे हैं। मार्श को बल्ले और गेंद से संघर्ष करने के कारण उन्हें भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच से बाहर रखा गया था और उनकी जगह ब्यू वेबस्टर खेले थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: संजू सैमसन ने की आईपीएल के इस नियम को खत्म करने की वकालत, बटलर के टीम में नहीं होने पर जताई निराशा
विज्ञापन

मार्श जनवरी में बिग बैश लीग (बीबीएल) में सिर्फ एक मैच खेले थे। इसके बाद वह सीजन के आखिरी तीन मैचों में बाहर रहे थे जिससे चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर फिट हो सकें। दुर्भाग्य से उन्हें पीठ में दर्द होने लगा और वह इस आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके। अब जब मार्श को आईपीएल 2025 में खेलने की मंजूरी मिल गई है तो वह बल्ले से प्रभाव छोड़ना चाहेंगे जिससे लखनऊ फ्रेंचाइजी अपना पहला खिताब जीत सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें