'इंजमाम ने मेरा समर्थन किया'
उन्होंने कहा, मैं अपने करियर में अच्छा कर रहा था और अपने देश के लिए खेल भी रहा था। इंजमाम उल हक ने मेरा काफी समर्थन किया और वह एकमात्र कप्तान थे जिन्होंने ऐसा किया। उनके अलावा शोएब अख्तर थे। शाहिद अफरीदी और अन्य कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मुझे काफी परेशान किया और वह मेरे साथ खाना भी नहीं खाते थे। अफरीदी वो मुख्य व्यक्ति थे जो मुझ पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे और ऐसा उन्होंने कई बार किया। इंजमाम उल हक कभी इस तरह की बात नहीं करते थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: संजू सैमसन ने की आईपीएल के इस नियम को खत्म करने की वकालत, बटलर के टीम में नहीं होने पर जताई निराशा
कनेरिया पर लगा था प्रतिबंध
कनेरिया पर 2012 में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था जब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने उन्हें स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया था। कनेरिया ने 261 टेस्ट विकेट लिए और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 3.07 की रही। उनके नाम 15 फाइव विकेट हॉल हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: चोटिल राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच संभाला मोर्चा, अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़े; बैसाखी पर आए नजर