महज 16 साल के नसीम को अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना है। नसीम शाह ने पिछले साल सितंबर में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लाहौर की तरफ से डेब्यू किया था। नसीम शाह छह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16.50 की औसत से 26 विकेट लिए हैं।
बता दें कि अगर नसीम शाह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले नौवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नसीम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का इतिहास भी रचेंगे।