फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs AUS A: पिंक बॉल से खेला गया दूसरा अभ्यास मैच भी ड्रॉ, मेजबानों का जोरदार पलटवार

Sun, 13 Dec 2020 03:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेला जा रहा दूसरा अभ्यास मैच ड्रॉ हो गया। सिडनी में पिंक बॉल से दूधिया रोशनी में हुए मैच के तीसरे और अंतिम दिन भारतीय गेंदबाज बेअसर नजर आए। ऑस्ट्रेलिया को पहली बारी में 32.2 ओवर में 108 रन में समेटने वाले भारतीय पेसर्स को दूसरी पारी में मेजबान बल्लेबाजों ने कुशलतापूर्वक खेला।

विज्ञापन


194 पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले ही दिन 108 रन पर समेटते हुए 86 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। फिर दूसरे दिन ऋषभ पंत और हनुमा विहारी के शतक से भारत ने दूसरी पारी 386/4 पर घोषित की, इस तरह ऑस्ट्रेलिया ए को जीत के लिए अंतिम दिन 473 रन बनाने थे।

बेन मैकडर्मोट और जैक विल्डरमुथ ने नाबाद शतक बनाए। दोनों टीमों के कप्तानों ने तब हाथ मिलाया, जब ऑस्ट्रेलिया ए टीम का स्कोर चार विकेट पर 307 रन था। भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती सफलता मिली, लेकिन मैकडर्मोट ने 107 रन और विल्डमुथ ने 111 रन की नाबाद पारी खेलकर मेहमानों की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें