ऑस्ट्रेलियाई कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले टेस्ट मैच उनकी टीम को नई गेंद से काफी उम्मीदें हैं। आर्थर ने कहा, ‘हमारे लिए मैच में अभी बहुत कुछ करना बाकी है। लेकिन हमारे पास अभी नई गेंद है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि नई गेंद हमारे लिए बेहतर काम करे। हम पहले दिन के खेल के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे हैं।
बारिश के कारण मैच का काफी समय खराब हो चुका है। ऐसे में जरूरी है कि हमें पहले सात विकेट चटकाने होंगे। अगर हम यह मैच नहीं जीत सकें तब भी हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस मैच को हारें नहीं।’