मेजबान ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना बारिश से धुल गया। भारी बारिश के कारण मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन हाशिम अमला (90) जैक कॉलिस (84) की नाबाद पारियों की बदौलत 82 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 255 का स्कोर बनाया था। ओपनर ग्रीम स्मिथ 10 और अल्विरो पीटरसन 64 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। ऑस्ट्रे के लिए पेसर जेम्स पैटिंसन और स्पिनर नॉथन लियोन ने एक-एक विकेट चटकाया।