Australia W vs South Africa W T20 World Cup Final Playing 11 Prediction: ऑस्ट्रेलिया के पास छठी बार महिला टी20 विश्व कप जीतने का मौका है। अगर यह टीम खिताबी मुकाबला अपने नाम करती है तो दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार विश्व कप जीतने का मौका है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला दमदार प्रदर्शन कर रहे ऑस्ट्रेलिया और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच है। दोनों ही टीमों के पास यह मैच जीत रिकॉर्ड बनाने का मौका है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी बार खिताबी हैट्रिक लगा सकती है और वह ऐसा करने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है और वह इस शानदार मौके को छोड़ना नहीं चाहेंगे। इसके अलावा अगर दक्षिण अफ्रीका यह खिताब हासिल कर लेता है तो वह तीसरी ऐसी मेजबान टीम बन जाएगी जिसने यह ट्रॉफी हासिल की है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2009 में मेजबान के तौर पर यह खिताब जीता था, जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया ने भी इसी तरह यह ट्रॉफी जीती थी।
विज्ञापन
मेजबान कर चुके हैं उलटफेर
दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया था और वह मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी ऐसा करना चाहेगा। ऑस्ट्रेलियाई को हराना किसी भी तरह से आसान नहीं होगा। वह टूर्नामेंट में काफी मजबूत टीम है और छठी बार इस ट्रॉफी को हासिल करने के इरादे से उतरेगी।
Trending Videos
ताजमिन से बल्लेबाजी मजबूत
दक्षिण अफ्रीका के पास अच्छी सलामी जोड़ी है। लौरा वूलफार्ट और ताजमिन ब्रिट्स के रूप में यह जोड़ी मेजबानों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी ताजमिन का बल्ला चला था। इसके अलावा ताजमिन भाला फेंक में पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन रही चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने का जिम्मा इन दोनों के कंधों पर रहेगा। ऑलराउंडर मारिजन कैप भी टीम की अहम खिलाड़ी हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाए थे।
शबनीम और खाका से गेंदबाजी मजबूत
दक्षिण अफ्रीका के पास शबनिम इस्माइल और अयाबोंगा खाका जैसी शानदार तेज गेंदबाज हैं जिनसे टीम की गेंदबाजी काफी मजबूत हुई है।
लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लीग चरण में मेजबानों को छह विकेट से हराया था। लेकिन आत्मविश्वास से भरी ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में किसी भी तरह की गलती से बचना चाहेगी क्योंकि भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम को जीत आसानी से नहीं मिली थी।
हर विभाग में मजबूत
ऑस्ट्रेलियाई टीम हर विभाग में काफी मजबूत है। उनके पास एलिसा हीली, कप्तान मेग लेनिंग, एलिसे पेरी और गार्डनर जैसी दमदार खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच को बदल सकती हैं।