फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, लाबुशेन बाहर, स्मिथ नहीं खेल पाएंगे पहला मुकाबला

Fri, 20 Jun 2025 02:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिजटाउन

सार

लाबुशेन पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और इसी वजह से मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
लाबुशेन और स्मिथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान हो गया है। चयनकर्ताओं ने चौंकाते हुए खराब फॉर्म में चल रहे मार्नस लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया है। यह आश्चर्यजनक इसलिए है क्योंकि हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा था कि लाबुशेन आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के लिए टीम के लिए बहुत जरूरी होंगे। वहीं, इस सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ को भी पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया है। वह डब्ल्यूटीसी 2025 फाइनल के दौरान अंगुली में चोट लगा बैठे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरान 25 जून से बारबाडोस में पहला टेस्ट और तीन जुलाई से ग्रनाडा में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 12 जुलाई से जमैका में खेला जाएगा। इसी के साथ दोनों टीमें डब्ल्यूटीसी के 2025-27 चक्र की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन

लाबुशेन पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और इसी वजह से मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से बाहर कर दिया। लाबुशेन ने पिछली बार इस प्रारूप में पिछला शतक 2023 के जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में लगाया था। इसके बाद से वह 16 टेस्ट में 24.74 की औसत से 668 रन बना पाए थे। इसमें सात अर्धशतक शामिल है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी उनका बल्ला खामोश रहा था और वह पहली पारी में 17 रन और दूसरी पारी में 22 रन बना पाए थे। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो लाबुशेन का 104 टेस्ट पारियों में औसत 46.19 है, जिसमें 11 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। 

खास बात यह है कि ड्रॉप होने से लाबुशेन और स्मिथ दोनों का लगातार टेस्ट खेलने का सिलसिला टूट गया। लाबुशेन पिछली बार 2019 में एशेज के पहले टेस्ट में बेंच पर बैठे थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 53 टेस्ट खेले। वहीं, स्मिथ पिछली बार 2019 एशेज के दौरान ही लीड्स में तीसरे टेस्ट में बेंच पर बैठे थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार 51 टेस्ट खेले। अब यह सिलसिला टूट जाएगा।
विज्ञापन

जोश इंगलिस - फोटो : IPL/BCCI
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को कहा कि स्मिथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच से बाहर रहेंगे क्योंकि लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें चोट लगी थी। उनके वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि सैम कोंस्टास और विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस को स्मिथ और मार्नस लाबुशेन की जगह टीम में शामिल किया गया है। बेली ने कहा, 'हमने स्टीव और मार्नस की जगह जोश और सैम को मौका देने का निर्णय लिया है। हम उन्हें मौका देकर उत्साहित हैं।' बेली ने कहा, 'अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मार्नस इस टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य हो सकते हैं। वह समझते हैं कि उसका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा है जिसकी हम या वह उम्मीद करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें