ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया ने 26 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर का अहम विकेट गंवाया। उन्होंने 10 गेंदों में 11 रन बनाए और तीक्ष्णा की गेंद पर शनाका ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद मिशेल मार्श को धनंजय ने राजपक्षा के हाथों कैच कराया। मार्श ने 17 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल 12 गेंदों पर 23 रन बनाने के बाद करुणारत्ने का शिकार बने। भंडारा ने बाउंड्री लाइन पर उनका शानदार कैच पकड़ा।
श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 45 गेंद में 40 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 26 रन की पारी खेली। अंत में चरिथ असालंका (25 गेंद में 38 रन) और चमिका करुणारत्ने (सात गेंद में 14 रन) ने तेजी से रन बनाकर टीम का स्कोर छह विकेट पर 157 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और मिशेल मार्श के अलावा सभी गेंदबाजों ने विकेट लिए। मार्श और स्टोइनिस महंगे भी साबित हुए। आखिरी ओवर में पैट कमिंस ने 20 रन लुटा दिए। इसी वजह से श्रीलंका की टीम 157 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।
पिछले साल विश्व कप जीतने वाली कंगारू टीम को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 89 रन के अंतर से हराया था। अब कंगारू टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार वापसी की है। वहीं, श्रीलंका ने पहले मैच में आयरलैंड को आसानी से हराया था, लेकिन इस हार के बाद श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है।