इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड ने 52 गेंदों में 83 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और आठ छक्के निकले। इसी के साथ 29 वर्षीय बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को 17 रन से जीत दिला दी। दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों का सामना इसी मैदान पर 12 अगस्त (मंगलवार) को होगा।
विज्ञापन
टिम डेविड ने तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम डेविड ने 52 गेंदों में 83 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और आठ छक्के निकले। इसी के साथ 29 वर्षीय बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह उपलब्धि डेविड वॉर्नर के नाम थी जिन्होंने 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 89 रनों की पारी खेली थी और छह छक्के लगाए थे। इसके बाद डेविड हसी ने जोहानिसबर्ग में 88 रनों की पारी खेलकर इसकी बराबरी की। 2023 में मिचेल मार्श ने डरबन के किंग्समीड में 79 रनों की पारी में छह छक्के लगाए और उसके ठीक दो दिन बाद, ट्रैविस हेड ने उसी मैदान पर 91 रनों की पारी खेलकर यही कारनामा किया।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ऑस्ट्रेलिया की पहले टी20 मैच में 17 रन से जीत
तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टिम डेविड की 83 रनों की दमदार पारी के दम पर 178 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में एडेन मार्करम की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर सिर्फ 161 रन बना पाई। उनके लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जोश हेजलवुड और बेन ड्वार्शिस ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि एडम जम्पा को दो और ग्लेन मैक्सवेल को एक विकेट मिला। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्वेन मफाका ने चार विकेट झटके थे। वहीं, कगिसो रबाडा को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे और सेन्युरन मुथुस्वामी को एक-एक विकेट मिला।