फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, हेड और हेजलवुड की वापसी

Wed, 30 Jul 2025 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत डार्विन में 10 अगस्त से होगी। दूसरा टी20 भी 12 अगस्त को डार्विन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
लाबुशेन, हेड और हेजलवुड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड की दोनों टीमों में वापसी हुई है। इन दोनों को हाल ही में कैरेबियाई में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उस सीरीज को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5-0 से अपने नाम किया था। वहीं, वनडे टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस को भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनके अलावा मिचेल स्टार्क भी नहीं दिखेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में मिचेल मार्श दोनों प्रारूपों में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

ओवेन को वनडे में भी मौका

स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे प्रारूप से संन्यास ले लिया है। ऐसे में यह टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। मिचेल ओवेन को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला और उन्हें भी द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार चुना गया है। कैमरन ग्रीन की भी वनडे सेटअप में वापसी हुई है। टेस्ट टीम से बाहर किए गए मार्नस लाबुशेन को वनडे में जारी रखा गया है। स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट साइड स्ट्रेन से उबर चुके हैं और उन्हें दोनों टीमों में चुना गया है।

बार्टलेट और मॉरिस की वनडे में वापसी

शॉन एबॉट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, तनवीर सांघा, कूपर कोनोली और एरॉन हार्डी को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि जेवियर बार्टलेट और लांस मॉरिस चोट से उबरने के बाद वनडे में वापसी करने जा रहे हैं। चयनकर्ताओं ने 14 सदस्यीय टी20 टीम चुनी है। हेड और हेजलवुड की वापसी के बाद खराब फॉर्म में रहे फ्रेजर-मैकगर्क, हार्डी, कोनोली और बार्टलेट को टी20 टीम में भी नहीं चुना गया है।

जॉर्ज बेली ने क्या कहा?

मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा, 'हेड और हेजलवुड की वापसी के चलते हमने छोटी टीम चुनी है और कुछ खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है, लेकिन सभी हमारी नजरों में हैं और आगे उन्हें मौका मिल सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि जो मोमेंटम हमने बनाया है, वो आगे भी जारी रहेगा। इस साल के अंत में न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ भी हमें सीरीज खेलनी है। हम खिलाड़ियों को निरंतर अवसर देकर आने वाली बड़ी सीरीज के लिए तैयार करना चाहते हैं।'

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - मैच शेड्यूल

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत डार्विन में 10 अगस्त से होगी। दूसरा टी20 भी 12 अगस्त को डार्विन में खेला जाएगा। फिर तीसरा टी20 16 अगस्त को कैयर्न्स में होगा। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। पहला वनडे 19 अगस्त को केयर्न्स में, दूसरा वनडे 22 अगस्त को मैके में और तीसरा वनडे 24 अगस्त को मैके में ही खेला जाएगा।
 
तारीख मैच विवरण स्थान
10 अगस्त पहला T20I
 
डार्विन
12 अगस्त दूसरा T20I
 
डार्विन
16 अगस्त तीसरा T20I
 
केयर्न्स
19 अगस्त पहला ODI
 
केयर्न्स
22 अगस्त दूसरा ODI
 
मैके
24 अगस्त तीसरा ODI
 
मैके
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जैम्पा।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, लांस मॉरिस, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जैम्पा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें