हेड-मार्श की रिकॉर्ड साझेदारी
हेड ने 103 गेंद में 17 चौके और पांच छक्कों की मदद से 142 रन बनाए। वहीं, मार्श ने 106 गेंदों में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। ग्रीन 55 गेंद में छह चौके और आठ छक्कों की मदद से 118 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कैरी ने 37 गेंद में सात चौकों की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और मुथुसामी को एक-एक विकेट मिला। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 24.5 ओवर में 155 रन पर समेट दिया और 276 रन से जीत हासिल की। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम किया। द. अफ्रीका ने पहला वनडे 98 रन और दूसरा वनडे 84 रन से अपने नाम किया था।
इस मुकाबले में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स बने। आइए नजर डालते हैं...
1. पावरप्ले में स्पिन का कमाल
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पावरप्ले के दौरान पांच ओवर स्पिन से कराए। यह इस सदी में ऑस्ट्रेलिया में दूसरी बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहले 10 ओवर में इतना स्पिन डाला। पिछली बार 2013 में श्रीलंका ने होबार्ट में ऐसा किया था।
2. ऑस्ट्रेलिया की 24 पारियों बाद शतकीय ओपनिंग साझेदारी
ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी ने 250 रन जोड़े। यह उनकी पिछली 24 वनडे पारियों में पहली 100+ ओपनिंग साझेदारी है। पिछली बार 2023 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में 175 रनों की साझेदारी आई थी।
3. मार्श का पहला 'बल्लेबाजी चुनने' वाला टॉस
मिचेल मार्श ने अब तक 22 बार टॉस जीता (वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर), लेकिन पहली बार उन्होंने बल्लेबाजी चुनी और टीम ने रिकॉर्ड स्कोर खड़ा कर दिया।
4. पांच घरेलू वनडे बाद 200+ रन
ऑस्ट्रेलिया ने पिछले पांच घरेलू वनडे में पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाए। इस बार तो उन्होंने 431 रन बना दिए।
5. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
हेड और मार्श ने 250 रन जोड़े, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2002 में डर्बन में हेडन और गिलक्रिस्ट ने 170 रन जोड़े थे।
द. अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियां
| रन |
बल्लेबाज |
स्थान |
साल |
| 250 |
हेड और मार्श |
मैकाय |
2025 |
| 200 |
सोलंकी और ट्रेस्कोथिक |
द ओवल |
2003 |
| 193 |
गांगुली और तेंदुलकर |
जोहानिसबर्ग |
2001 |
| 193 |
चंद्रपॉल और गेल |
जोहानिसबर्ग |
2004 |
6. ऑस्ट्रेलिया की 250+ रन की पांचवीं ओपनिंग साझेदारी
हेड और मार्श ने 250 रन की साझेदारी की, जो ऑस्ट्रेलिया की इतिहास में पांचवीं 250 या इससे ज्यादा की ओपनिंग साझादेरी है।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 250 या इससे ज्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी
| रन |
बल्लेबाज |
विपक्ष |
स्थान |
साल |
| 284 |
हेड और वॉर्नर |
पाकिस्तान |
एडिलेड |
2017 |
| 269 |
हेड और वॉर्नर |
इंग्लैंड |
मेलबर्न |
2022 |
| 259 |
मार्श और वॉर्नर |
पाकिस्तान |
बंगलूरू |
2022 |
| 258* |
फिंच और वॉर्नर |
भारत |
वानखेड़े |
2020 |
| 250 |
हेड और मार्श |
दक्षिण अफ्रीका |
मैकाय |
2025 |
7. दोनों ओपनर्स के शतक
यह आठवां मौका है जब ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स ने एक ही वनडे में शतक जड़ा।
द. अफ्रीका के खिलाफ दोनों ओपनर्स के शतक कब-कब
| बल्लेबाज |
टीम |
स्थान |
साल |
| गांगुली (127) और तेंदुलकर (101) |
भारत |
जोहानिसबर्ग |
2001 |
| सोलंकी (106) और ट्रेस्कोथिक (114*) |
इंग्लैंड |
द ओवल |
2003 |
| हेड (142) और मार्श (100) |
ऑस्ट्रेलिया |
मैकाय |
2025 |
8. द. अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर वाले ऑस्ट्रेलियाई
ट्रेविस हेड का 142 रन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर वाले ऑस्ट्रेलियाई
| स्कोर |
बल्लेबाज |
स्थान |
साल |
| 173 |
डेविड वॉर्नर |
केप टाउन |
2016 |
| 164 |
रिकी पोंटिंग |
जोहांसबर्ग |
2006 |
| 142 |
ट्रेविस हेड |
मैकाय |
2025 |
| 129 |
रिकी पोंटिंग |
ब्लोएमफोन्टेन |
2002 |
| 124 |
मार्नस लाबुशेन |
ब्लोएमफोन्टेन |
2023 |
9. छक्कों का तूफ़ान
ऑस्ट्रेलिया ने इस पारी में 18 छक्के जड़े, जो उनके घरेलू वनडे इतिहास में उनका सर्वाधिक आंकड़ा है।
10. ग्रीन का ताबड़तोड़ शतक
कैमरन ग्रीन ने सिर्फ 47 गेंदों में शतक पूरा किया। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
| गेंदें |
बल्लेबाज |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 40 |
मैक्सवेल |
नीदरलैंड |
दिल्ली |
2023 |
| 47 |
कैमरन ग्रीन |
दक्षिण अफ्रीका |
मैकाय |
2025 |
| 51 |
मैक्सवेल |
श्रीलंका |
सिडनी |
2015 |
| 57 |
जेम्स फॉकनर |
भारत |
बंगलूरू |
2013 |
11. 54 साल में पहली बार टॉप-3 के शतक
ऑस्ट्रेलिया की पारी में हेड, मार्श और ग्रीन ने शतक जमाए। यह ऑस्ट्रेलिया के वनडे इतिहास में पहली बार हुआ कि उनके शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने एक साथ शतक बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम 1971 से वनडे खेल रही है और 54 साल के उनके वनडे क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।
किसी टीम की एक वनडे पारी में तीन खिलाड़ियों के शतक
| टीम |
बल्लेबाज |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| SA |
अमला, रुसो, डिविलियर्स |
वेस्टइंडीज |
जोहानिसबर्ग |
2015 |
| SA |
डिकॉक, डुप्लेसिस, डिविलियर्स |
भारत |
वानखेड़े |
2015 |
| ENG |
सॉल्ट, मलान, बटलर |
नीदरलैंड |
एम्स्टलवीन |
2022 |
| SA |
डिकॉक, डुसेन, मार्करम |
श्रीलंका |
दिल्ली |
2023 |
| AUS |
हेड, मार्श, ग्रीन |
द. अफ्रीका |
मैकाय |
2025 |
12. दो 150+ साझेदारियां
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में दो बार 150+ साझेदारी की। यह वनडे इतिहास में किसी टीम द्वारा 10वीं बार हुआ है।
13. 250+ साझेदारियों में वॉर्नर सबसे आगे
इस मैच में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की 250 रन की साझेदारी भी बनी। यह हेड की करियर की तीसरी 250+ साझेदारी थी। इस मामले में डेविड वॉर्नर सबसे आगे हैं।
वनडे में सबसे ज्यादा 250+ साझेदारी में हिस्सा
| खिलाड़ी |
संख्या |
| डेविड वॉर्नर |
5 |
| सचिन तेंदुलकर |
3 |
| सौरव गांगुली |
3 |
| ट्रेविस हेड |
3 |
14. ग्रीन की तूफानी पारी और छक्के
कैमरन ग्रीन ने इस पारी में आठ छक्के लगाए। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 2006 में जोहानिसबर्ग वनडे में नौ छक्के जड़े थे।
15. टीम के छक्कों का रिकॉर्ड
पूरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 18 छक्के लगाए। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा दूसरा सर्वाधिक है। इंग्लैंड ने 2023 में किम्बर्ली में 19 छक्के लगाए थे।
वनडे में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक छक्के (एक पारी में)
| छक्के |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 20 |
न्यूज़ीलैंड |
धर्मशाला |
2023 |
| 19 |
भारत |
बंगलूरू |
2013 |
| 19 |
पाकिस्तान |
बंगलूरू |
2023 |
| 18 |
द. अफ्रीका |
मैकाय |
2025 |
16. द. अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारियां
हेड और मार्श की 250 रन की साझेदारी द. अफ्रीका के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।
वनडे में द. अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारियां
| रन |
बल्लेबाज़ |
स्थान |
साल |
| 260 |
आगा सलमान & मोहम्मद रिज़वान (PAK) |
कराची |
2025 |
| 257 |
अब्दुल रज्जाक & सलीम इलाही (PAK) |
गकेबरहा |
2002 |
| 250 |
ट्रेविस हेड & मिचेल मार्श (AUS) |
मैकाय |
2025 |
| 232 |
जोस बटलर & डेविड मलान (ENG) |
किम्बर्ली |
2023 |
17. 431/2: केवल दो विकेट खोकर दूसरी सबसे बड़ी पारी
ऑस्ट्रेलिया का 431/2 का स्कोर वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है जब किसी टीम ने केवल दो या उससे कम विकेट गंवाए हों। इससे आगे सिर्फ 2015 में जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का 439/2 का स्कोर है।
18. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 276 रन से जीता, जो कि वनडे में उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को दिल्ली में 309 रन से हराया था।
ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत (वनडे में रन से)
| अंतर (रन) |
खिलाफ |
स्थान |
साल |
| 309 |
नीदरलैंड |
दिल्ली |
2023 |
| 276 |
दक्षिण अफ्रीका |
मैके |
2025* |
| 275 |
अफगानिस्तान |
वाका (पर्थ) |
2015 |
| 256 |
नामीबिया |
पोटचेफस्ट्रूम |
2003 |
19. वनडे में द. अफ्रीका की सबसे बड़ी हार
दक्षिण अफ्रीका की टीम की यह रनों के अंतर से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 2023 में उन्हें भारत ने ईडन गार्डेंस में 243 रन से हराया था।
दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी हार (वनडे में रन से)
| अंतर (रन से) |
विपक्षी टीम |
स्थान |
साल |
| 276 |
ऑस्ट्रेलिया |
मैके |
2025* |
| 243 |
भारत |
ईडन गार्डन्स (कोलकाता) |
2023 |
| 182 |
पाकिस्तान |
ग्केबेर्हा |
2002 |
| 180 |
श्रीलंका |
कोलंबो RPS |
2013 |
20. द. अफ्रीका के नाम वनडे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया को हराना हमेशा से ही मुश्किल माना जाता है, लेकिन कुछ टीमों ने द्विपक्षीय वनडे सीरीज (सीरीज में कम से कम तीन मैच हुए हों) में कंगारुओं पर दबदबा बनाया है। इस मामले में दक्षिण अफ्रीका सबसे आगे है, जिसने 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से नौ बार जीत हासिल की है। इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है, जबकि भारत ने भी 14 सीरीज में से छह बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सीरीज जीत (3+ मैचों की सीरीज)
| जीत सीरीज |
टीम |
कुल सीरीज |
| 9 |
दक्षिण अफ्रीका |
15 |
| 8 |
इंग्लैंड |
21 |
| 6 |
भारत |
14 |
| 4 |
श्रीलंका |
8 |
| 4 |
पाकिस्तान |
11 |
दक्षिण अफ्रीका ने हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जबरदस्त दबदबा बनाया है। दोनों के बीच पिछली पांच द्विपक्षीय सीरीज में हर बार जीत दक्षिण अफ्रीका के हिस्से आई है। 2016 में उन्होंने 5-0 से क्लीन स्वीप किया, फिर 2018 में 2-1 और 2020 में 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इसके बाद 2023 में एक कड़ी टक्कर वाली सीरीज 3-2 से जीत ली और अब 2025 की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। यह दर्शाता है कि पिछले करीब एक दशक से प्रोटियाज ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज स्तर पर पूरी तरह हावी रहे हैं।