फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: टी20 में मैक्सवेल ने पूरे किए 10 हजार रन, ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

Thu, 14 Nov 2024 05:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन

सार

टी20 में अब उनके 1000 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले 16वें बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच के क्लब में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पहले टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 43 रनों की दमदार पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। टी20 में अब उनके 1000 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले 16वें बल्लेबाज बन गए। इसके अलावा वह डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच के क्लब में शामिल हो गए। बता दें कि, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। बारिश के कारण देरी से शुरू हुए पहले मैच में मेजबानों ने सात ओवर में चार विकेट पर 93 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान सात ओवर में नौ विकेट पर 64 रन ही बना सका। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब उनकी नजर दूसरे टी20 में जीत के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्सवेल ने किया बड़ा कारनामा
मैक्सवेल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और 43 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 226.31 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 10 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह कारनामा डेविड वॉर्नर (12411) और आरोन फिंच (11458) ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें