फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने की भारत की तारीफ, कहा- हमें टीम इंडिया से सीख लेने की जरूरत

Fri, 15 Dec 2023 10:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत 2016-17 सत्र से लगातार चार बार दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट मैचों की सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का विजेता रहा है। टीम ने इस दौरान दो बार भारत में जबकि दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी और सलमान बट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान सलमान बट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर शिकस्त देने के लिए पाकिस्तान को पड़ोसी भारत से सीख लेनी चाहिए। पाकिस्तान मौजूदा समय में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


भारत 2016-17 सत्र से लगातार चार बार दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट मैचों की सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का विजेता रहा है। टीम ने इस दौरान दो बार भारत में जबकि दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया।

बट ने क्या-क्या कहा?
बट ने पाकिस्तान को भारत के नक्शेकदम पर चलने की सलाह देते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजों ने चुनौतीपूर्ण लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और उनके बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को परेशान करने और उन्हें थका देने की क्षमता थी। गेंदबाज जब थक गए तब निचले क्रम में शार्दुल ठाकुर और वाशिंगटन सुंदर जैसे बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। ऑस्ट्रेलिया के पास युवा गेंदबाज नहीं हैं, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ धैर्य दिखाकर अधिक गेंदबाजी करने को मजबूर किया।''
विज्ञापन


पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में अब तक क्या हुआ?
शुक्रवार को इस टेस्ट के दूसरे दिन कंगारुओं की पहली पारी 487 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 164 रन और मिचेल मार्श ने 90 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इसी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले आमिर जमाल ने छह विकेट झटके। जवाब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 132 रन बना लिए हैं। फिलहाल खुर्रम शहजाद सात रन और इमाम उल हक 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान की टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 355 रन पीछे है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें