फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: पहले टेस्ट में पाकिस्तान की स्थिति मजबूत, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 471 रन की बढ़त ली

Sat, 05 Mar 2022 06:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान के पास 471 रन की बढ़त है। इमाम उल हक और अजहर अली ने पाकिस्तान के लिए शानदार बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन
बाबर आजम और अजहर अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर 476 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। अगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तीसरे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो यह मैच ड्रॉ हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान की जमीन पर कोई मैच खेल रही है।
विज्ञापन


इमाम उल हक और अजहर अली का शानदार प्रदर्शन
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और उनके बल्लेबाजों ने इसे सही साबित किया है। पहले पारी में पाकिस्तान ने चार विकेट के नुकसान पर 476 रन बनाए। शफीक 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इमामल उल हक ने 157 और अजहर अली ने 185 रन की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम 36 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान ने 29 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए लियोन, कमिंस और लाबुशेन ने एक-एक विकेट लिया। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में आठ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन तीन ही गेंदबाज विकेट ले पाए। लियोन ने इस मैच में 161 रन खर्चे।  

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
पहले टेस्ट में पाकिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर साबित हुए हैं। 162 ओवर की गेंदबाजी में पाकिस्तान के गेंदबाज सिर्फ तीन विकेट ले पाए। ऐसे में टीम को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अब तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने एक ओवर के खेल में पांच रन बनाए हैं। मैच के तीसरे दिन भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को लंबी पारियां खेलनी होंगी। 
विज्ञापन


इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया को तीन टेस्ट, तीन वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन सभी खिलाड़ी हाथ में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। ऑस्ट्रेलियाई के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन हो चुका है और दोनों टीमें उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। 

पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, नौमान अली, साजिद खान, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें