फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सचिन को बनाया था अपना पहला शिकार

Sun, 29 Dec 2019 08:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीटर सिडल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय सिडल ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। सिडल ने 2008 में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 67 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 221 विकेट अपने नाम किए। वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के 13वें गेंदबाज हैं।

विज्ञापन


वह टेस्ट हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के आखिरी गेंदबाज बने हुए हैं, जिन्होंने 2010-11 में एशेज के दौरान अपने जन्मदिन पर गाबा में यह उपलब्धि हासिल की थी।

सिडल को बॉक्सिंग डे टेस्ट में टीम में जगह नहीं मिली और वे लगातार अंदर-बाहर हो रहे थे, वह पीठ की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन सितंबर में ऑस्ट्रेलिया की एशेज जीत में तीन टेस्ट में सात विकेट लिए। सिडल ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 20 वनडे और दो टी-20 मैच भी खेले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें