ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ नौ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। टी20 विश्व कप 2024 में लगातार तीसरी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दक्षिण अफ्रीका के बाद मिचेल मार्श की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।
नॉर्थ साउंड के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया ने 17 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 72 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 5.4 ओवर में एक विकेट गंवाकर 74 रन बनाए और 86 गेंदों के शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत की हीरो एडम जम्पा रहे जिन्होंने मात्र 12 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुा गया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
75 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन किया और 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड ने पारी की अच्छी शुरुआत की। इस मैच में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी हुई। वॉर्नर आठ गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। हेड 34 और मार्श 18 रन बनाकर नाबाद रहे। नामीबिया के लिए डेविड विसी ने एक विकेट लिया। इसके अलावा कोई गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर सका।
नामीबिया की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा रहा है। 15 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर चुके हैं। पहला झटका ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने निकोलस डेविन के रूप में दिया। वह सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद कमिंस ने जैन फ्रीलिंक का विकेट चटकाया। वह सिर्फ एक रन बना सके। टीम को तीसरा झटका भी हेजलवुड ने दिया। उन्होंने माइकल वैन लिंगेन को अपना शिकार बनाया। वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर गरार्ड इरसमस और जेजे स्मिट क्रीज पर मौजूद हैं।