टिम पेन
- फोटो : social media
गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट के दौरान पेन ने रविचंद्रन अश्विन पर छींटाकशी की थी जिसके बाद गावस्कर ने कहा था कि राष्ट्रीय टीम के कप्तान को यह शोभा नहीं देता और बतौर कप्तान पेन के दिन गिनती के बचे हैं।
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने गावस्कर की टिप्पणी सुनी है, पेन ने कहा, ‘मैने सुना लेकिन मैं इसमें पड़ना नहीं चाहता। मेरा सुनील गावस्कर के साथ वाकयुद्ध का कोई इरादा नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘वह अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन मुझे रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ता। सनी को जो कहना है, वह कहते रहें लेकिन आखिर में मेरा इससे कोई लेना देना नहीं है।’