टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट में एक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन बावजूद इसके उन्होंने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। रोहित ने 26 रनों की अपनी पारी में एक छक्का लगाया और इसी के साथ वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में मिलाकर 100 छक्के लगाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गए।