एमएस धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 और 2015 में धोनी ने 12.5 करोड़ रुपये सालाना कमाए। राइजिंग सुपरजायंट के साथ जुड़ने के बाद भी उन्होंने दो साल में 25 करोड़ की कमाई की। इसके बाद साल 2018 में एक बार फिर से बीसीसीआई ने रिटेंशन राशि में इजाफा करने का फैसला किया। इसकी वजह से धोनी की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली, उन्होंने 15 करोड़ सालाना के हिसाब से अगले तीन साल तक 45 करोड़ की कमाई की।
अब जब 2021 में कोई बड़ी नीलामी नहीं होगी, ऐसे में एक बार फिर से उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलेंगे जिसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 150 करोड़ की सैलरी पाने वाले इकलौते खिलाड़ी बन जाएंगे।