फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिस्बेन टेस्ट में बाल-बाल बचे रोहित, पृथ्वी ने मारी गेंद, वायरल हो गया VIDEO

Fri, 15 Jan 2021 01:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 4
पृथ्वी शॉ की तेज थ्रो रोहित शर्मा को लगी - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए निर्णायक जंग की शुरुआत शुक्रवार से ब्रिस्बेन में हो गई। अपने मुख्य खिलाड़ियों की चोट से परेशान भारतीय टीम ने यहां कुल चार बदलाव किए, जिसमें उसने दो डेब्यूटेंट को भी मैदान में उतारा। हालांकि अनुभवी गेंदबाजों की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत के युवा गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 4
पृथ्वी शॉ- रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
मैच के दौरान टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी जहां ग्रोइन इंजरी की शिकायत के बाद गेंदबाजी बीच में ही छोड़कर स्कैन के लिए अस्पताल चले गए तो वहीं टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचे।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
दरअसल डेब्यू खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर की ओवर में मैथ्यू वेड हल्के हाथों से खेलकर एक रन के लिए भागे और वे आसानी से दूसरे छोर पर पहुंच भी गए। लेकिन सैनी की गैरमौजूदगी में सब्स्टीट्यूट फील्डर के तौर पर फील्डिंग कर रहे पृथ्वी शॉ ने भागते हुए गेंद को पकड़ा और गेंदबाज के छोर पर तेजी से थ्रो कर दिया। लेकिन शॉ की यह तेज थ्रो वहां फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा को लगी। हालांकि सतर्क रोहित ने गेंद को हाथ से रोक लिया और उन्हें कोई अधिक दिक्कत नहीं हुई। 
 
विज्ञापन

4 of 4
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान घायल भारतीय खिलाड़ी - फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारतीय टीम इस मैच में जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन के बगैर ही उतरी है। ये सभी खिलाड़ी सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। जबकि इससे पहले मोहम्मद शमी, उमेश यादव, केएल राहुल जैसे कई अन्य खिलाड़ी भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अगर रोहित ने फुर्ती नहीं दिखाई होती तो शॉ की यह गलती टीम इंडिया के लिए और नुकसानदेह साबित होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें