Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नई कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए फाइनेंस की सुविधा को आसाना बनाने के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया है। नई कार फाइनेंस कराने की जटिल प्रक्रिया को ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने की तरह ही आसान बनाने के लिए कंपनी ने अपनी ऑनलाइन फाइनेंस सेवा का दायरा बढ़ा दिया है। देश के 30 से भी ज्यादा शहरों में ग्राहक अब मारुति सुजुकी की कारों को चुटकी में खरीद सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : For Representation Only
वन-स्टॉप ऑनलाइन फाइनेंस
सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी ने शुक्रवार को अपने Arena (एरिना) डीलरशिप के ग्राहकों के लिए वन-स्टॉप ऑनलाइन फाइनेंस स्कीम Smart Finance (स्मार्ट फाइनेंस) की शुरुआत की घोषणा की है। मारुति सुजुकी ने खास तौर पर कहा है कि कंपनी की वेबसाइट ग्राहक और फाइनेंसर के बीच एक पुल की तरह काम करेगी और कोविड महामारी के मौजूदा दौर में पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से पूरी हो जाएगी। मारुति सुजुकी इससे पहले पिछले साल दिसंबर में इस सर्विस को अपने नेक्सा डीलरशिप के ग्राहकों के लिए शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
Maruti Swift BS6 Engine
- फोटो : For Representation Only
कैसे मिलेगा लोन
मारुति की इस डिजिटल सर्विस के तहत, भावी ग्राहक अपनी जरूरतों के आधार पर कई फाइनेंस ऑप्शंस में से किसी को भी चुन सकते हैं। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट ग्राहकों को पारदर्शी और परेशानी मुक्त अनुभव देने के उद्देश्य के साथ पूरी प्रक्रिया का रियल-टाइम अपडेट मुहैया कराएगी।
कंपनी लगातार अपने ग्राहकों के लिए चीजें आसान करने में जुटी है और इसी प्रक्रिया में वाहन खरीद के 26 में से 24 चरणों को पूरी तरह से डिजिटल बनाया जा चुका है। कंपनी ने बताया कि ग्राहक इसमें आप अपनी जरूरत के मुताबिक फाइनेंशियल प्रोडक्ट चुन सकते हैं। अपनी पसंदीदा लोन प्रोडक्ट को चुन सकते हैं। इससे जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर सकते हैं और तुरंत लोन पा सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ कुछ क्लिक में पूरी हो जाएगी।
4 of 5
Maruti Suzuki Espresso
- फोटो : PTI
12 फाइनेंसरों संग करार
मारुति ने बताया कि उसने वर्तमान में 12 फाइनेंसरों के साथ करार किया है। जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, चोलामंडलम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा प्राइम, एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक और एचडीबी फाइनेंस सर्विस शामिल हैं। कार निर्माता ने बताया कि आने वाले समय में इस सूची को बढ़ाते हुए इसमें कई और बैंकों को शामिल किया जाएगा।
डिजिटल फाइनेंस स्कीम पर बात करते हुए, शशांक श्रीवास्तव - कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री), ने कहा कि इस योजना को लाने के पीछे यह सोच है कि यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक अपने खरीद के फैसले को छोड़ना न पड़े। उन्होंने कहा, "देश में महामारी की स्थिति ने डिजिटल प्लेटफार्मों के उपयोग को और बढ़ा दिया है।" "स्मार्ट फाइनेंस के साथ, हमारा लक्ष्य बड़े ग्राहक वर्ग तक पहुंचना है, उनकी सहायता करना और ऋण प्रक्रिया के हर चरण को पारदर्शी बनाना है।"
इन शहरों मे सर्विस उपलब्ध
कंपनी की स्मार्ट फाइनेंस सर्विस अभी 30 से ज्यादा शहरों में एरिना के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इनमें दिल्ली, एनसीआर, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, इंदौर, कोलकाता, कोच्चि, पुणे, चंडीगढ़, गुवाहटी, गोवा, भुवनेश्वर, भोपाल, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, रांची, रायपुर, नागपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापट्टनम, उदयपुर, कानपुर, देहरादून और विजयवाड़ा शामिल हैं।