फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट से जूझ रही टीम इंडिया के पास सीमित विकल्प, ब्रिस्बेन में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Thu, 14 Jan 2021 11:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर @mayankcricket
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सिडनी टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज फतह करना चाहेंगी। हालांकि कल से ब्रिस्बेन में होने वाले सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन को लेकर कश्मकश में है। खिलाड़ियों की चोट और गैरमौजूदगी की वजह से टीम प्रबंधन के पास अंतिम एकादश चुनने की सबसे बड़ी चुनौती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
सिडनी टेस्ट के बाद जिस तरह से रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी चोटिल होकर बाहर हुए हैं, उसने टीम की चिंताएं और बढ़ा दी है। यही नहीं रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत भी तीसरे टेस्ट में असहज नजर आए थे। वहीं टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के भी पेट में खिंचाव की शिकायत है और उनके 50 प्रतिशत फिट होने के बाद ही खेलने की उम्मीद है। इनके अलावा मयंक अग्रवाल जो चौथे टेस्ट के दावेदार माने जा रहे थे, नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने की उम्मीद भी कम है।  
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
अब ऐसे समय में टीम प्रबंधन मौजूदा विकल्प में से ही अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने को बाध्य है क्योंकि ब्रिस्बेन में सख्त क्वारंटीन नियम होने की वजह से बीसीसीआई चाहकर भी भारत से किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं बुला सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल जो समीकरण बन रहे हैं, उसके अनुसार ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम एकादश।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI
संभावित एकादश:
रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, नवदीप सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें