फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: टीम इंडिया में बड़े बदलाव, रोहित बने उप-कप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका

Fri, 01 Jan 2021 02:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
रोहित शर्मा और नटराजन - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में बड़े बदलाव किया है। शुक्रवार को बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए बताया कि चोटिल उमेश यादव की जगह तेज गेंदबाज टी नटराजन को टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘बार्डर-गावस्कर श्रृंखला के दौरान मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। वह श्रृंखला के बाकी बचे दो मैचों से पहले इस चोट से उबर नहीं पाएंगे।’ 

विज्ञापन


विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने यादव की जगह टीम में टी. नटराजन को शामिल किया है। बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले शार्दुल ठाकुर को अनुभवी तेज गेंदबाज के बाद मोहम्मद शमी की जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। शमी के दाहिने हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था।’ 

शमी और उमेश यादव दोनों अपनी चोटों के रिहैब्लिटेशन के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रहेंगे। यॉर्कर विशेषज्ञ 29 साल के नटराजन इस दौरे पर नेट गेंदबाज के तौर पर गए थे लेकिन वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने इस दौरान चार मैचों में आठ विकेट भी चटकाए (एकदिवसीय में दो और टी-20 में छह विकेट)।
विज्ञापन

 
उधर दूसरी तरफ रोहित शर्मा अपना 14 दिन का पृथकवास पूरा कर टीम के साथ जुड़ चुके हैं और सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए मैदान में उतरना लगभग तय है। उन्हें बीसीसीआई ने टीम का उप-कप्तान बनाया है। जबकि इससे पहले मेलबर्न टेस्ट में उनकी गैरमौजूदगी में पुजारा को यह जिम्मेदारी दी गई थी। 





टीम इंडिया: 
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर। अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें