फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऐसे कैसे जीतेंगे मैच, टपकाए दो-दो कैच, फिर लाबुशेन ने शतक ठोक दिया

Fri, 15 Jan 2021 11:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
विज्ञापन
1 of 5
रहाणे और पुजारा ने छोड़े लाबुशेन के कैच - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने आखिरकार भारत के खिलाफ अपना पहला शतक पूरा कर लिया। ब्रिस्बेन में शुरू हुए चौथे टेस्ट की पहली पारी में लाबुशेन ने एक बार फिर से मुश्किल में फंसी अपनी टीम को संभाला और साथ ही सीरीज का अपना पहला शतक भी लगाया। हालांकि उनकी पारी को आगे बढ़ाने में भारतीय खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

2 of 5
मार्नस लाबुशेन - फोटो : twitter@ICC
दरअसल लाबुशेन को उनकी पारी के दौरान दो बार जीवनदान मिले। अगर रहाणे और पुजारा ने उनका कैच नहीं छोड़ा होता तो वे शतक तो दूर अर्धशतक भी नहीं लगा पाते। 204 गेंदों में 108 रन बनाकर आउट होने वाले लाबुशेन का एक बार 37 और दूसरी बार 48 के स्कोर पर आसान कैच छूटा।
विज्ञापन

3 of 5
अजिंक्य रहाणे - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
रहाणे ने दिया पहला जीवनदान 
सबसे पहले रहाणे ने लाबुशेन का हाथ में आया एक आसान कैच छोड़ दिया। नवदीप सैनी के 35वें ओवर की पांचवीं गेंद लाबुशेन के बल्ले का किनारा लेकर गली की तरफ गई लेकिन वहां मौजूद कप्तान रहाणे ने हाथ में आया एक आसान कैच टपका दिया। इस वक्त लाबुशेन जहां 37 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे वहीं ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी तीन विकेट के नुकसान पर 93 रन था।
 

4 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
लाबुशेन को दूसरा जीवनदान
लाबुशेन ने अपनी पारी के दौरान एक बार फिर से भारतीय टीम को उन्हें आउट करने का मौका दिया। लेकिन इस बार पुजारा फेल हो गए। लाबुशेन तब 48 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जब नटराजन के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्लिप में खड़े पुजारा ने उनका कैच छोड़ दिया। 46वें ओवर में छूटे इस कैच के वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया
उधर लाबुशेन ने भी इन जीवनदान का बखूबी फायदा उठाया और चौथे विकेट के लिए मैथ्यू वेड के साथ मिलकर 113 रनों की अहम साझेदारी की। यही नहीं उन्होंने भारत के खिलाफ अपना पहला शतक भी जड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें