फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्सवेल के खास शॉट पर बैन की मांग, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने बताया गेंदबाजों के साथ धोखा

Tue, 01 Dec 2020 10:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्लेन मैक्सवेल और इयान चैपल - फोटो : Amar Ujala
आईपीएल 2020 में फ्लॉप रहने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुरुआती दोनों वनडे में लगातार दो तूफानी पारियां खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैक्सवेल ने टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और चयनकर्ताओं के उम्मीदों पर भी खरा उतरे।
विज्ञापन

2 of 5
स्विच हिटिंग शॉट खेलते मैक्सवेल - फोटो : twitter@cricketcomau
लेकिन बावजूद इसके ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज दिग्गज इयान चैपल को मैक्सवेल का मशहूर शॉट पसंद नहीं है और उन्होंने इसपर बैन लगाने की मांग की है। चैपल ने मैक्सवेल की स्विच हिटिंग (अपने पोजीशन को बदलकर) शॉट को गेंदबाजों और फील्डरों के साथ धोखा बताया है।  
विज्ञापन

3 of 5
Glenn Maxwell
वाइड वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स से बातचीत में चैपल ने कहा, 'यह बहुत ही परेशान करने वाला और बेहद अनुचित है जब एक बल्लेबाज गेंदबाजी के दौरान विपरीत हाथ से बल्लेबाजी करने लगता है प्रतिद्वंद्वी कप्तान द्वारा निर्धारित क्षेत्ररक्षण को फेल कर देता है।'

4 of 5
स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : Social media
उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी लाजवाब और जबरदस्त है, खासकर स्मिथ और मैक्सवेल की बल्लेबाजी, उनके कुछ शॉट्स ऐसे हैं जिसपर विश्वास नहीं होता है। लेकिन फिर भी यह ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इयान चैपल
चैपल ने कहा कि गेंदबाज अपनी दिशा बताकर गेंदबाजी करता है लेकिन बल्लेबाज अचानक से अपनी दिशा बदलकर दाएं हाथ की बजाय बाएं हाथ से शॉट खेल देता है तो यह सही नहीं है। उन्होंने कहा ऐसे शॉट्स पर आईसीसी को बैन लगाना चाहिए क्योंकि यह सही नहीं है और सामने वाले के साथ धोखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें