फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद वनडे खेलने उतरे हार्दिक पांड्या, शतक से चूके लेकिन हासिल किया खास मुकाम

Sat, 28 Nov 2020 09:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter@BCCI
कोरोना काल में नौ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 66 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी। सिडनी में खेले गए मुकाबले में जहां टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी फ्लॉप रहे वहीं करीब डेढ़ साल बाद वनडे मैच खेलने उतरे हार्दिक पंड्या ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किए गए हार्दिक ने निराश नहीं किया और अपनी छवि के अनुरूप बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
हार्दिक ने वनडे करियर का अपना सर्वाधिक स्कोर बनाया, हालांकि वो अपने पहले एकदिवसीय शतक से चूक गए लेकिन बावजूद उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि दर्ज कर ली। वे वनडे इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने केदार जाधव को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
हालांकि अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अभी भी वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम है, उन्होंने यह कीर्तिमान 767 गेंदों में हासिल किया था, जबकि हार्दिक ने इसमें 857 गेंदों का सामना किया।


विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
बात करें हार्दिक की पारी की तो उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। आउट होने से पहले उन्होंने 76 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 90 रन बनाए। हार्दिक ने शिखर धवन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें