फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम पर की गई नस्लभेदी टिप्पणी, सामने आया BCCI का पहला बयान

Sat, 09 Jan 2021 06:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीसीसीआई एजीएम - फोटो : bcci twitter
विज्ञापन

सिडनी में तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुए नस्लीय दुर्व्यवहार के मामले पर बीसीसीआई की तरफ से भी आधिकारिक बयान आया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट एक जेंटलमैन गेम है और इसमें इस तरह के बर्ताव के लिए कोई जगह नहीं है। 

विज्ञापन


शुक्ला ने कहा कि बोर्ड के सचिव जय शाह को मामले की जानकारी है और वे खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के खेल में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। टीम प्रबंध इस मामले को देख रहा है। बीसीसीआई के साथ-साथ आईसीसी को भी इस मामले की जानकारी है। आईसीसी के पास इसके लिए नियम भी हैं जो किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी पर लगाम लगाने के लिए सक्षम है।

सिराज और बुमराह को कहे गए अपशब्द, भारतीय टीम ने की शिकायत  
विज्ञापन


बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अगर कोई नस्लभेदी टिप्पणी कर रहा है तो ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट का इसका संज्ञान लेना चाहिए और ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है इस मामले में सभी क्रिकेट बोर्ड को संज्ञान लेना चाहिए और इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।'
विज्ञापन




बता दें कि सिडनी में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने अपने साथ किए गए दुर्व्यवहार की जानकारी कप्तान रहाणे को दी। इसके बाद रहाणे ने इस बात को कोच रवि शास्त्री से बताया और फिर यह फैसला किया गया कि इस मामले को आगे उठाया जाएगा। फिलहाल इसकी पूरी घटना की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, बीसीसीआई और आईसीसी को दे दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें