फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुमराह ने दोनों ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को किया आउट, फिर कर बैठे सबसे बड़ी गलती

Fri, 18 Dec 2020 02:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
विज्ञापन
1 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter@ICC
एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े शुरुआती झटके दिए। भारतीय तेज गेंदबाज ने पहले मैथ्यू वेड और फिर जो बर्न्स को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। 
विज्ञापन

2 of 4
मार्नस लाबुछाने - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह की शानदार स्पेल की मदद से भारत के पहली पारी के 244 रन के जवाब में मेजबान टीम ने दूसरे दिन के पहले सत्र के बाद 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए। शानदार गेंदबाजी के बावजूद बुमराह मैदान में बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने अच्छी लय में दिख रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का बाउंड्री के पास आसान कैच छोड़ दिया। उन्होंने मोहम्मद शमी की गेंद पर फाइन लेग में उनका कैच छोड़ा। 


विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media
बुमराह ने यह गलती विकेट मिलने के ठीक अगले ही ओवर में की। शमी की बाउंसर पर बल्लेबाज ने शॉट मारा और बाउंड्री पर सही जगह पहुंचने के बावजूद बुमराह ने यह मौका गंवाया। लाबुशेन तब 12 रन बनाकर खेल रहे थे और अगर वह आउट हो जाते तो ऑस्ट्रेलियाई टीम भारी दबाव में आ जाती।
 
विज्ञापन

4 of 4
Prithvi Shaw
लाबुशेन वैसे कई मायनों में खुशकिस्मत साबित हुए, उन्हें सिर्फ बुमराह ने ही नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ ने भी एक जीवनदान दिया। शॉ ने भी उनका एक आसान कैच छोड़ दिया, जब लाबुशेन 21 रन के स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें