फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 में भारत का पलड़ा है भारी, कुछ ऐसा है आमने-सामने का रिकॉर्ड

Fri, 04 Dec 2020 10:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
india vs australia
तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की समाप्ति के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी-20 सीरीज में जोर लगाने के लिए तैयार हैं। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं और ऐसे में दोनों के बीच में एक दमदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। कैनबरा के जिस मैदान में पहला मुकाबला होना है, वहां हाल ही में भारत ने वनडे मैच में जीता था, इसे देखते हुए टीम इंडिया को इसका मनोवैज्ञानिक फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बात करें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तो कैनबरा के मनुका ओवल में अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है। ऑस्ट्रेलिया ने पीछले साल तब यहां पाकिस्तान की मेजबानी की थी और सात विकेट से मैच अपने नाम किया था। कैनबरा के इस मैदान पर हालांकि बिग बैश लीग के पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने तीन और दूसरी बल्लेबाजी करने वाली ने दो मैच जीते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर
ये तो बात हुई मनुका ओवल मैदान के रिकार्ड्स की, अब नजर डालते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी-20 मुकाबलों में दोनों के प्रदर्शन और रिकार्ड्स पर। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भले ही पिछली टी-20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बावजूद इसके टीम इंडिया का पलड़ा भारी है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका रिकॉर्ड 11-8 का है।   
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
दोनों ही टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में विराट कोहली ने सर्वाधिक 584 रन बनाए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने भारत के खिलाफ 405 रन बटोरे हैं। गेंदबाजों में भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 15 विकेट लिए हैं तो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जम्पा छह विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें