फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: धोनी से आगे निकलने के करीब धवन, केएल राहुल के पास भी खास मुकाम हासिल करने का मौका

Thu, 03 Dec 2020 08:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केएल राहुल और शिखर धवन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से कैनबरा में टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। एकदिवसीय श्रृंखला में जूझने के बाद भारतीय टीम अब क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में दमदार शुरुआत करना चाहेगी। टीम इंडिया की तरफ से इस बार अनुभवी शिखर धवन और केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी हाल ही में संपन्न हुई इंडियन प्रीमियर लीग में जबरदस्त फॉर्म में दिखे थे और जमकर रन बटोरे थे। ऐसे में टीम को इन दोनों खिलाड़ियों से अधिक उम्मीदें होंगी। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों की नजर भी अच्छी पारी खेलने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम करने पर होगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया के बाएं हाथ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अब तक 61 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 1588 रन बनाए हैं और वे भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 1617 रन के साथ तीसरे और सुरेश रैना 1605 रन के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। अब ऐसे में अगर धवन 18 रन बना लेते हैं तो वे रैना और 30 रन बनाने पर धोनी से आगे निकल जाएंगे। 

उधर टीम के उप-कप्तान केएल राहुल के पास भी एक खास मुकाम हासिल करने का मौका होगा। राहुल ने अब तक 42 मुकाबलों की 38 पारियों में 1461 रन बनाए हैं और अगर वे 39 रन बना लेते हैं तो भारत की तरफ से 1500 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें