गेंद स्टंप पर लगी, लेकिन गिल्लियां न गिरने की वजह से स्टोक नाबाद रहे
- फोटो : सोशल मीडिया
एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में एक अजीबो गरीब वाकया देखने को मिला। बेन स्टोक्स के क्लीन बोल्ड के बाद भी अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया और वो क्रीज पर बने रहे। मजेदार बात तो यह है की स्टोक्स को भी यह पता था कि गेंद उनके ऑफ स्टंप पर लगी है। इसके बाद भी उन्होंने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। इसके बाद वो 66 रन की अहम पारी खेलकर आउट हुए। गेंदबाज कैमरून ग्रीन भी यह सब देखकर हैरान थे।
क्या थी घटना
इंग्लैंड का पारी के 31वें ओवर में कैमरून ग्रीन की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी और बेन स्टोक्स ने इसे छोड़ने का फैसला किया। यह गेंद बाद में स्विंग होकर अंदर आई और स्टोक्स के ऑफ स्टंप पर लगी। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने स्टोक्स को आउट दे दिया। हालांकि गेंद स्टंप पर लगने के बीद गिल्लियां नीचे नहीं गिरी थीं और स्टोक्स ने यह देखकर रिव्यू ले लिया। तीसरे अंपायर ने वीडियो देखा, जिसमें गेंद स्टंप पर लगी थी, लेकिन गिल्लीयां नहीं गिरी थीं। इसके बाद उन्होंने मैदानी अंपायर से अपना फैसला बदलने को कहा और स्टोक्स को नॉट आउट करार दिया।
क्रिकेट में आमतौर पर एलबीडब्ल्यू और कैच आउट के फैसले पर बल्लेबाज रिव्यू लेते हैं, लेकिन स्टोक्स ने क्लीन बोल्ड होने के बाद रिव्यू लिया और उनका रिव्यू सफल भी रहा। इस समय वो 16 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को फॉलोऑन के खतरे से बचाया। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कई बार हो चुका है, जब गेंद स्टंप पर तो लगती है, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरने के कारण बल्लेबाज आउट नहीं होता, लेकिन मैदानी अंपायर उसे आउट दे और तीसरा अंपायर उस फैसले को बदले। ऐसा बहुत ही कम हुआ है।
सचिन और कार्तिक भी हैरान
स्टोक्स के साथ हुई इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सभी इसे देखकर हैरान हैं। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक ने भी इस बात पर हैरानी जताई है। सचिन ने नए नियम की मांग की जिसमें स्टंप पर गेंद लगने के बाद बल्लेबाज को आउट देने का प्रावधान होना चाहिए। वहीं कार्तिक ने कहा कि जब आप अपने ऑफ स्टंप को लेकर आश्वस्त हों और आपका ऑफ स्टंप आपको लेकर।