फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट में मार्नस लाबुशाने ने जड़ा शतक, ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति की ओर

Fri, 17 Dec 2021 10:16 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शतक पूरा कर लिया। उनकी इस शतकीय पारी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति की ओर अग्रसर है। 
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद मार्नस लाबुशेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में कंगारू बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक है। लाबुशेन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 94वें ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर चौका लगाकर सेंचुरी पूरी की। उन्होंने यह शतक 287 गेंदों पर आठ चौकों के जरिए पूरा किया। हांलांकि मार्नस शतक लगाने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुक पाए और वह 103 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ओली रॉबिंसन ने अपना शिकार बनाया। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में तीन  विकेट पर 251 रन बना लिए थे। स्टीव स्मिथ 31 और ट्रेविस हेड 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन


वार्नर के साथ निभाई 172 रनों की साझेदारी

मार्नस लाबुशेन उस वक्त बल्लेबाजी करने आए जब ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट सिर्फ चार रनों पर गिर गया था। सलामी बल्लेबा मार्कस हैरिस तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उसे बाद लाबुशेन डेविड वार्नर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने वार्नर के साथ 172 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत झटके से उबारा। वार्नर 95 रन बनाकर आउट हुए थे। पहले दिन का खेल जब समाप्त हुए तो उस समय लाबुशेन 95 रन बनाकर नाबाद थे। डे/नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 

सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में कंगारू टीम ब्रिस्बेन टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। गाबा में खेले गए पहले मुकाबले में कंगारुओं ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया था। .इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 147 और दूसरी में 297 रन बना पाई। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग्स में शानदार 425 रनों का स्कोर बनाया था। इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 20 रनों का टारगेट मिला। जो उसने एलेक्स कैरी का विकेट खोकर पूरा कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें