फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG Pink Ball Test: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने की स्पिन बॉलिंग, देखें वीडियो

Sun, 19 Dec 2021 02:32 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एडीलेड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन स्पिन गेंदबाजी करते नजर आए।
विज्ञापन
ओली रॉबिनसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है। इस डे/नाइट मुकाबले में एक अनोखी घटना देखने को मिली। मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को फास्ट बॉलिंग छोड़ स्पिन गेंदबाजी करते देखा गया। हालांकि स्पिन गेंदबाजी के दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन रॉबिनसन द्वारा मैच में की गई स्पिन गेंदबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की घटना

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी और टेस्ट के चौथे दिन हुई जब कंगारू टीम ने एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन स्पिन गेंदबाजी करते नजर आए। 


ऑस्ट्रेलिया ने 230 रनों पर घोषित की दूसरी पारी

कंगारू टीम ने टेस्ट के चौथे दिन 45 रन पर एक विेकेट से आगे खेलना शुरू किया। इस दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए। एक बार ऐसा लगा कि कंगारू टीम अपनी दूसरी परी में जल्दी आउट हो जाएगी। लेकिन मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के बीच हुई 89 रनों की साझेदारी के चलते ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया। यह दोनों बल्लेबाज 51-51 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट 230 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की। 
विज्ञापन


इंग्लैंड की खराब शुरुआत

जीते के लिए 468 रनों का टारगेट हासिल करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी का आगाज करने आए सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद बगैर खाता खोले आउट हो गए। उन्हें झाय रिचर्डसन ने अपना शिकार बनाया। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक एक विकेट पर 20 रन बना लिए थे। रोरी बर्न्स 16 और डेविड मलान 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें