फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG 5th Test: कोरोना से ठीक होकर टीम में लौटा यह धाकड़ खिलाड़ी, उस्मान ख्वाजा की जगह भी पक्की

Thu, 13 Jan 2022 01:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होबार्ट में एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 3-0 की अजेय बढ़त है और वह जीत के साथ अपने विजय रथ पर सवार होना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम श्रृंखला का अंत जीत के साथ करना चाहेगी।
विज्ञापन
ट्राविस हेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होबार्ट में एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास 3-0 की अजेय बढ़त है और वह जीत के साथ अपने विजय रथ पर सवार होना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की टीम श्रृंखला का अंत जीत के साथ करना चाहेगी। डे-नाइट टेस्ट के लिए दोनों टीमें तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मैच के एक दिन पहले अपने अंतिम एकादश में दो खिलाड़ियों के खेलने की पुष्टि कर दी है। कमिंस ने बताया कि ट्रैविस हेड कोविड-19 से उबर चुके हैं और वह टीम में वापसी करेंगे और पांचवें स्थान स्थान पर खेलेंगे। वहीं सिडनी टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करते दिखेंगे। ख्वाजा को ढाई साल के लंबे इंतजार के बाद सिडनी में चौथे टेस्ट में टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाया था। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अभी गेंदबाजों के नाम पर फैसला नहीं किया गया है, लेकिन स्कॉट बोलैंड का खेलना लगभग तय है।  
 


ऑस्ट्रेलियाई संभावित एकादश:
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान),  स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें