ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। चौथे दिन जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम मेहमान टीम पर हावी रही वहीं इस दौरान डेविड वॉर्नर के साथ एक मजेदार वाकया देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में बैठे वॉर्नर ने अचानक से अपना संतुलन खो दिया और कुर्सी से नीचे गिर गए। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। एडिलेड में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत से छह विकेट दूर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन इंग्लैंड के सामने 468 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने पर 82 रन बनाकर अपने चार विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
चौथे दिन जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम मेहमान टीम पर हावी रही वहीं इस दौरान डेविड वॉर्नर के साथ एक मजेदार वाकया देखने को मिला। ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में बैठे वॉर्नर ने अचानक से अपना संतुलन खो दिया और कुर्सी से नीचे गिर गए। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
दरअसल वॉर्नर दूसरी पारी में जल्दी ही आउट हो गए। वह तीसरे दिन महज 13 रन के स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में बैठकर स्टीव स्मिथ से बात करने लगे और इसी दौरान उन्हें छींक आई। उनकी यह छींक इतनी जोरदार थी कि उन्होंने अपना संतुलन खो दिया लड़खड़ाते हुए कुर्सी से नीचे गिर गए। इसे देखकर उनके पास बैठे खिलाड़ी और कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ कोच जस्टिन लेंगर भी घबरा गए।