फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के कमेंटेटर माइकल वॉन को हुआ कोरोना, ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट रद्द

Wed, 01 Dec 2021 08:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशेज सीरीज शुरू होने से पहले माइकल वॉन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी है। 
 
विज्ञापन
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज टेस्ट सीरीज में भी कोरोना वायरल परेशानी डाल सकता है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कोरोना की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट भी रद्द करनी पड़ी है। वो एशेज सीरीज में कमेंट्री करने के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे थे। यह सीरीज आठ दिसंबर से शुरू होगी। 
विज्ञापन


माइकल वॉन ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा "कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के कारण मुझे ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट अगले हफ्ते तक के लिए टालनी पड़ी। यह काफी निराशानजक है। पर कम से कम मुझे कुछ दिनों तक ब्रिसबेन की बारिश नहीं झेलनी पड़ेगी। और जब मैं वहां पहुंचूंगा तो दोनों टीमों की तरह मेरी भी तैयारी कमजोर होगी।" 


18 जनवरी तक होगी एशेज सीरीज
एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत आठ दिसंबर से होगी और 18 जनवरी को सीरीज का आखिरी मैच खत्म होगा। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी मानसिक सेहत सुधारने के लिए क्रिकेट से अनिश्चितकाल का ब्रेक लिया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन के विवादों में फंसने के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टीम की कमान सौंपी गई है। 
विज्ञापन


नस्लवाद के लिए विवादों में रहे थे वॉन
माइकल वॉन इससे पहले नस्लवाद के मामले में विवादों में रहे थे। अजीम रफीक ने आरोप लगाए थे कि उन पर 2009 में आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे और इनमें माइकल वॉन भी शामिल थे। हालांकि वॉन ने ऐसी किसी घटना में शामिल होने से इंकार किया था, लेकिन उन्हें बीबीसी के एक शो से हटा दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें