फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दोहरा चरित्र आया सामने, दो दिन में खत्म हुआ पहला एशेज टेस्ट तो साधी चुप्पी

Sat, 22 Nov 2025 04:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एशेज सीरीज का पहला मुकाबला दो दिन में समाप्त हो गया। इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और प्रशंसकों की चुप्पी से उनका दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी प्रतिष्ठित एशेज टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार को खत्म हो गया। पर्थ में खेले गए इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीत लिया, लेकिन प्रशंसक इस बात से हैरान हैं कि इस मुकाबले का नतीजा दो दिन में ही निकल आया। बड़ी बात यह है कि इस पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। इससे पहले जब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए कोलकाता टेस्ट के दौरान जब दूसरे दिन 15 विकेट गिरे थे, तब इन्हीं की तरफ से 'RIP टेस्ट क्रिकेट' कहा गया था। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दोहरा चरित्र उजागर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला गया पहला मुकाबला तीन दिन में समाप्त हो गया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारत की पिच और टीम की रणनीति पर सवाल दागे थे। मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी निशाने पर लिया गया, लेकिन जब पर्थ में खेला गया एशेज सीरीज का पहला मुकाबला सिर्फ दो दिन में ही खत्म हो गया तो ऑस्ट्रेलिया की मीडिया और प्रशंसकों ने जीत का जश्न मनाना जरूरी समझा न कि दो दिन में टेस्ट मुकाबला खत्म होने के पीछे की वजह को जानना। 


(PC: RVCJ)
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला महज दो दिन में खत्म हुआ। इंग्लैंड की टीम शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 164 रन पर सिमट गई थी। कंगारुओं के सामने इंग्लिश टीम ने 205 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट गंवाकर महज 28.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टी20 के अंदाज में खेलते हुए जीत हासिल की। कंगारुओं की इस जीत के नायक ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 83 गेंद में 16 चौके और चार छक्कों की मदद से 123 रन की तूफानी पारी खेली। वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में पहली बार बतौर ओपनर उतरे और तहलका मचा दिया। इसके अलावा मार्नस लाबुशेन 49 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें