ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पांचवें व अंतिम एशेज टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 241 रन बनाए। स्टंप के समय एलेक्स कैरी 10 रन पर खेल रहे थे जबकि मिशेल स्टार्क को अभी खाता खोलना है। ट्रेविस हेड (101) ने कॅरिअर के चौथे शतक और कैमरन ग्रीन (74) के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की।
ट्रेविस हेड (101) के कॅरिअर के चौथे शतक और कैमरन ग्रीन (74) के साथ पांचवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित पांचवें व अंतिम एशेज टेस्ट के पहले दिन छह विकेट पर 241 रन बनाए। स्टंप के समय एलेक्स कैरी 10 रन पर खेल रहे थे जबकि मिशेल स्टार्क को अभी खाता खोलना है।
विज्ञापन
गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस दिन-रात्रि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 12 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ट्रेविस ने मार्नस लाबुशेन (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन और फिर ग्रीन के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
चाय के विश्राम के आधे घंटे बाद बारिश के कारण दिन में आगे का खेल नहीं हो पाया। ऑस्ट्रेलिया के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले के बाद ट्रेविस ने 10वें ओवर में जब क्रीज पर कदम रखा तब तक डेविड वॉर्नर (00), उस्मान ख्वाजा (6) और स्टीव स्मिथ (00) पवेलियन लौट चुके थे। ट्रेविस ने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना कर 13 चौके जड़े। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिंसन ने दो-दो विकेट चटकाए।