फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 37 रन पर गंवाए तीन विकेट, इंग्लैंड पहली पारी में 188 पर सिमटा

Sat, 15 Jan 2022 11:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होबार्ट में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 37 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
पैट कमिंस विकेट के बाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होबार्ट में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीन विकेट खोकर 37 रन बना लिए थे। स्टीव स्मिथ 17 और स्कॉट बौलेंड 3 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम के पास 152 रन की बढ़त हो गई है। इंग्लैंड टीम पहली पारी में 188 रन ही बना पाई थी। कमिंस ने चार तो स्टार्क ने तीन विकेट लिए। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी में 115 रन की बढ़त मिली थी।

विज्ञापन


दूसरी पारी में कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर डेविड वॉर्नर (00) और उस्मान ख्वाजा (11) जल्द आउट हो गए। मार्नस लाबुशेन भी 11 गेंदों में पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के लिए ब्रॉड, वोक्स और वुड ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाते हुए एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी पहली पारी में दस विकेट खोकर 303 रन बनाए थे। टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाते हुए 101 रन बनाए और ग्रीन ने अर्द्धशतक लगाते हुए 74 रन की पारी खेली थी। 

पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच जीत लिए हैं और एक मैच ड्रॉ खेला है। आखिरी मैच में भी इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने की उम्मीद में है।
विज्ञापन


वॉर्नर दोनों पारियों में शून्य पर आउट : 
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंग्लैंड के खिलाफ होबार्ट में जारी 5वें टेस्ट की दोनों पारियों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। पहली पारी में रॉबिन्सन ने उन्हें अपना शिकार बनाया तो दूसरी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ जब वह खाता नहीं खोल पाए। वह यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के सातवें सलामी बल्लेबाज हैं। वॉर्नर से पहले क्रिस गेल, ग्रांट फ्लावर, हर्शल गिब्स, लुइस टेंक्रेड, माइक अथर्टन और मर्विन अटापट्टू के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें