फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: बॉक्सिंग डे टेस्ट में डेब्यू करेंगे स्कॉट बोलैंड, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच के लिए घोषित की टीम

Sat, 25 Dec 2021 12:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कॉट बोलैंड डेब्यू करेंगे। उन्हें झाय रिचर्डसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न में शुरू होगा। 
विज्ञापन
स्कॉट बोलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस के एक दिन पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विक्टोरिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को शानदार तोहफा दिया है। सीए ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन की घोषणा की जिसमें बोलैंड को भी शामिल किया गया है। वह मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में कंगारू टीम की तरफ से खेलते नजर आएंगे। टीम के अंतिम एकादश में उऩ्हें झाय रिचर्रडसन की जगह मौका दिया गया। रिचर्डसन पैर में चोट के कारण तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन


पैट कमिंस की वापसी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा तीसरे एशेज टेस्ट के लिए घोषित की गई टीम में नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हुई है। एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से पहले कमिंस कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसके बाद उन्हें पिंक बॉल टेस्ट में मौका नहीं दिया गया था। पैट कमिंस और बोलैंड माइकल नेसर और झाय रिचर्डसन की जगह टीम में आए हैं। वहीं जोश हेजलवुड तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे। वह पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जबकि एडिलेड टेस्ट में रिचर्डसन ने शानदार गेंदबाज करते हुए 5 विकेट लिए थे। इस मुकाबले में कंगारुओं ने मेहमानों को 275 रनों शिकस्त दी थी। 

इस मूल के चौथे टेस्ट क्रिकेटर

स्कॉट बोलैंड का वास्ता गुलिजान जनजाति से है। वह विक्टोरिया के कोलाक क्षेत्र में रहते हैं। वह इस मूल के चौथे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले फेथ थॉमस, जेसन गिलेस्पी और एश्ले गार्डनर ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुकी हैं। वहीं, बोलैंड ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व वनडे और टी-20 अतरराष्ट्रीय मैच पहले ही कर चुके हैं। 
विज्ञापन


बॉक्सिंग डे टेस्ट लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविन वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरुन ग्रीम, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें