फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत, इंग्लैंड को 275 रनों से हराया, रिचर्ड्सन ने झटके पांच विकेट

Mon, 20 Dec 2021 03:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

468 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 192 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
द एशेज: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को द एशेज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में 275 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। 468 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 192 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में नौ विकेट पर 473 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 236 रन ही बना सकी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 230 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह कंगारू को इंग्लैंड पर कुल 467 रन की बढ़त मिली। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले मार्नश लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इंग्लैंड की टीम ने सोमवार को टेस्ट के पांचवें दिन चार विकेट पर 82 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसे जीत के लिए 386 रन की जरूरत थी। चौथे दिन हसीब हमीद (0), डेविड मलान (20), रोरी बर्न्स (34) और कप्तान जो रूट (24) पवेलियन लौट चुके थे। पांचवें दिन ओली पोप के रूप में टीम को पहला झटका लगा। वे चार रन बना सके। इसके बाद बेन स्टोक्स भी कुछ खास नहीं कर सके और 12 रन बनाकर लियोन की गेंद पर एलबीडब्लू हुए।

जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी निभाई। हालांकि, यह इंग्लैंड को हार से बचाने के लिए काफी नहीं था। झाय रिचर्ड्सन ने वोक्स को आउट कर टीम को सातवां झटका दिया। वोक्स 97 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बटलर 26 रन बना सके। रिचर्ड्सन ने एंडरसन को आउट कर इंग्लैंड की पारी को समेट दिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से झाय रिचर्ड्सन ने पांच विकेट लिए। टेस्ट में यह उनका पहला पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड रहा। इसके अलावा मिचेल स्टार्क और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट लिए। माइकल नेसेर को एक विकेट मिला। एशेज सीरीज का अगला मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। यह एक बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें