फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को दूसरे वनडे में 72 रन से हराया, 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Sat, 19 Nov 2022 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 280 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 94 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.5 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। सैम बिलिंग्स ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला वनडे ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से अपने नाम किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 280 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 94 रन की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड की टीम 38.5 ओवर में 208 रन पर सिमट गई। सैम बिलिंग्स ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। मिचेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की टीम नियमित कप्तान जोस बटलर के बिना मैदान में उतरी थी। उनकी जगह मोईन अली टीम की कमान संभाल रहे थे।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। दोनों ओपनर्स 43 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। डेविड वॉर्नर 16 रन और ट्रेविस हेड 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लबुशेन ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी निभाई। स्मिथ ने वनडे करियर का 28वां और लबुशेन ने छठा अर्धशतक लगाया।

आदिल रशीद ने इस साझेदारी को तोड़ा। वह 55 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया। एलेक्स कैरी कुछ खास नहीं कर सके और आदिक रशीद ने उन्हें शून्य पर पवेलियन भेजा। स्मिथ शतक से चूक गए और 114 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी आदिल रशीद ने आउट किया।

मिचेल मार्श ने 59 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। मार्कस स्टोइनिस 13 रन बनाकर और स्टार्क खाता खोले बिना आउट हुए। एश्टन एगर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से रशीद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, क्रिस वोक्स और डेविड विली को दो-दो विकेट मिले। मोईन अली को एक विकेट मिला।

281 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में शून्य पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। जेसन रॉय और डेविड मलान खाता भी नहीं खोल सके। दोनों को स्टार्क ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जेम्स विंस और फिलिप सॉल्ट ने 34 रन की साझेदारी निभाई। सॉल्ट 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विंस और बिलिंग्स ने चौथे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन

विंस 72 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बिलिंग्स 80 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इन दोनों के आउट होते ही इंग्लैंड का पारी लुढ़क गई। कप्तान मोईन अली 10 रन, क्रिस वोक्स सात रन, सैम करन शून्य, लियाम डॉसन 20 रन और डेविड विली छह रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क और एडम जैम्पा ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड को दो विकेट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें