फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs BAN: 'किसी भी प्रारूप में बांग्लादेश की सबसे बड़ी जीत', ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बोले कप्तान शांतो

Sun, 16 Aug 2026 03:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डार्विन

सार

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इसे किसी भी प्रारूप में टीम की सबसे बड़ी जीत करार दिया है।
विज्ञापन
नजमुल हुसैन शांतो - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने यादगार प्रदर्शन करते हुए रविवार को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। बांग्लादेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर महज तीसरे ही टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने इसे टीम के लिए किसी भी प्रारूप में सबसे बड़ी जीत बताया। 
विज्ञापन

दो मुख्य तेज गेंदबाजों के बिना मिली जीत
शांतो ने कहा, 'बहुत खुश हूं, मुझे खुद पर और खिलाड़ियों के खेल पर गर्व है। हमने बहुत मेहनत की है। यह बांग्लादेश के लिए अब तक किसी भी प्रारूप में सबसे बड़ी जीत है। आगे चलकर हम भविष्य में कुछ खास करना चाहते हैं।' तेज गेंदबाज हसन महमूद इस मैच में जीत के हीरो रहे। पहली पारी में उनके छह विकेट ने मेजबान टीम को 198 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई, जबकि अन्य तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और इबादात हुसैन ने भी दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश की यह जीत उनके दो मुख्य तेज गेंदबाज नाहिद राणा और शोरिफुल इस्लाम के बिना मिली है, जो यह दिखाता है कि बांग्लादेश कितनी अच्छी तरह से ऐसे तेज गेंदबाजों को तैयार कर रहा है, जो विदेशी हालात में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

तेज गेंदबाजों को तैयार करने और स्पिन पर निर्भर न रहने के बारे में बात करते हुए शांतो ने कहा, टेस्ट प्रारूप में बांग्लादेश के लिए यह सबसे बड़ा बदलाव है। पांच साल पहले तेज गेंदबाज टेस्ट नहीं खेलना चाहते थे। हालांकि, अब हम बहुत ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और वे टेस्ट प्रारूप को अहमियत दे रहे हैं। वे खेलना चाहते हैं, अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और वर्ल्ड-क्लास बनना चाहते हैं। अब उनकी सोच यही है। मुशफिकुर और मोमिनुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने उन्हें अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है।

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 198 रनों पर ऑलआउट होने के बाद बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन तमीम ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 197 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। शांतो ने उनके शांत स्वभाव और खेल पर उनके असर की तारीफ की। कप्तान ने कहा, वह सफेद प्रारूप में आक्रामक खेलते हैं, लेकिन इस टेस्ट में वह शांत रहे और गेंद की मेरिट के हिसाब से शॉट खेले। एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर हम चाहते हैं कि वह असरदार खेल दिखाएं और उन्होंने ऐसा किया।
विज्ञापन

बांग्लादेश के पास सीरीज जीतने का मौका
बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने का अब सुनहरा मौका होगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 22 अगस्त से खेला जाना है। बांग्लादेश के कप्तान शांतो मानते हैं कि ऐसा करने के लिए उन्हें हर मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि टीम को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए लगातार पांच दिन अच्छा खेलना होगा और सेशन-दर-सेशन बढ़िया खेल दिखाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें