फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ब्रिटेन की महिला के चेहरे पर लगे 3 मैग्नेट, जरूरत के हिसाब से बदल लेती हैं नाक

Sun, 16 Aug 2026 02:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कभी एक तो कभी दूसरी नाक बदलती हैं। उनके पास मजबूरी में ही सही लेकिन नाक बदलने का विकल्प है। 
विज्ञापन
ब्रिटिश महिला की नाक की अनोखी कहानी - फोटो : @jayneyhardman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

British Woman Prosthetic Nose Viral Video In Hindi: बालों का रंग बदलना तो आपने अक्सर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी नाक बदलने के बारे में सुना है? सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन ब्रिटेन की एक महिला कुछ ऐसा ही करती हैं। सोशल मीडिया पर ब्रिटेन की एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कभी एक तो कभी दूसरी नाक बदलती हैं। उनके पास मजबूरी में ही सही लेकिन नाक बदलने का विकल्प है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन

ब्रिटेन की जेन हार्डमैन की जिंदगी 2017 में उस वक्त बदल गई, जब ऑटोइम्यून बीमारी के चलते डॉक्टरों को उनकी असली नाक हटानी पड़ी। इसके बाद से जेन प्रोस्थेटिक नाक का इस्तेमाल कर रही हैं। जेन के मुताबिक, इन कृत्रिम नाकों के साथ उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होती। उनका कहना है कि वह इनकी मदद से आसानी से सांस ले पाती हैं और सामान्य जिंदगी जी रही हैं।

Viral Video: केमिस्ट्री की मुश्किल पीरियॉडिक टेबल अब बनेगी सुपर आसान, टीचर का अनोखा तरीका हुआ वायरल
 


जेन हार्डमैन के चेहरे पर तीन चुंबक लगाए गए हैं। एक दोनों भौं के बीच में और 2 दोनों तरफ। इन्हीं चुंबकों के सहारे नई नाक चिपक जाती है। जेन के पास फिलहाल 10 से ज्यादा अलग-अलग स्किन टोन वाली प्रोस्थेटिक नाक हैं, जिन्हें वह मौके और जरूरत के हिसाब से बदलती रहती हैं। उनका कहना है कि सही रंग की नाक चुनने से वह चेहरे के साथ ज्यादा नैचुरल लगती है और लोगों को आसानी से पता नहीं चलता कि यह असली नहीं, बल्कि प्रोस्थेटिक नाक है। 

विज्ञापन

Viral Video: मछली के चक्कर में मुंह पर चिपका ऑक्टोपस, मछुआरे का चेहरा देख दिल कांप जाएगा आपका

Viral Video: माइक नहीं मिला तो पानी की बोतल से की छात्र ने सड़कों की बदहाली की रिपोर्टिंग, देखें वीडियो


वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक कई हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  क्या आपके पास ऐसी नाक भी है, जिसमें सेप्टम या नथुने की पियर्सिंग हो? अगर ऐसी नाक हो तो यह काफी कूल लगेगा। दूसरे शख्स ने लिखा- यह वाकई बहुत शानदार है और आप बहुत ही आकर्षक और करिश्माई हैं, मैं आपको पूरे दिन बातें करते हुए सुन सकती हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें