फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गिल की गलती पड़ सकती थी टीम पर भारी, जडेजा ने रोका बड़ा हादसा, पकड़ा मुश्किल कैच

Sat, 26 Dec 2020 09:40 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
1 of 4
रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहली पारी के शुरुआती सत्र में भारत का पलड़ा भारी रहा। अश्विन और बुमराह ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को 38 रन पर ही तीन झटके दिए। इसी दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। मैच के 13वें ओवर में रविंद्र जडेजा और डेब्यूटेंट शुभमन गिल आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

2 of 4
रविंद्र जडेजा और शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI
दरअसल अश्विन के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में उठ गई। वेड के मुश्किल कैच को पकड़ने के लिए अनुभवी ऑलराउंडर जडेजा ने मोर्चा संभाला और मिड ऑन की तरफ से अपनी बाईं ओर भागे। उन्होंने दूसरे खिलाड़ियों को भी कैच के लिए मना किया। हालांकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे शुभमन गिल भी मिड विकेट की तरफ से गेंद के पास पहुंच गए।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त ऐसा लगा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच एक बड़ा हादसा हो जाएगा और कोई भी चोटिल हो जाएगा लेकिन जडेजा की समझदारी की वजह से ऐसा नहीं हुआ। जडेजा आखिरी समय तक गेंद को देखते रहे और कैच पकड़कर दूसरी तरफ मुड़ गए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया को वेड के रूप में दिन का दूसरा झटका लगा। वेड ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 30 रन बनाए। 
विज्ञापन

4 of 4
शुभमन गिल - फोटो : social media
बता दें कि 21 वर्षीय शुभमन गिल आज अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं, उन्हें पृथ्वी शॉ की जगह पर टीम में जगह दी गई है जबकि रविंद्र जडेजा चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें