डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, चयनकर्ताओं ने तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का एलान कर दिया है, जिसमें खराब फॉर्म से जूझ रहे जो बर्न्स को बाहर कर वार्नर को टीम में लाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी बयान में चयनकर्ता ट्रेवर होंस के हवाले से लिखा गया है, ‘वॉर्नर ने अपनी चोट से मजबूत वापसी की है। हम उन्हें भरपूर मौका देंगे ताकि वह सिडनी में खेल सकें।’