फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: कप्तानी में सौ प्रतिशत है रहाणे का रिकॉर्ड, मेलबर्न में जीत के साथ की धोनी की बराबरी

Tue, 29 Dec 2020 10:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
एमसीजी में शतक के बाद अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर @BCCI
विज्ञापन

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभालते हुए कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी में भी महत्वपूर्ण शतकीय पारी खेली। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट जीते के साथ ही रहाणे ने कई कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए। 

विज्ञापन


रहाणे अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं जिसने अपनी कप्तानी में शुरुआत के तीनों मुकाबले जीते हैं। रहाणे की अगुवाई में सबसे पहले टीम ने 2016/17 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हराया। इसके बाद 2018 में बंगलूरू में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया और अब मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की।



यही नहीं रहाणे को उनकी शतकीय पारी और शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके साथ उन्होंने एक मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। रहाणे अब दूसरे ऐसे मेहमान कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एमसीजी टेस्ट में मैन ऑफ द मैच जीता है। उनसे पहले सचिन ने 1999 में यह कारनामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें