फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 साल पहले MCG से ही खुला था खाता, रहाणे ऑस्ट्रेलिया में जीतने वाले छठे भारतीय कप्तान

Tue, 29 Dec 2020 09:55 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। मंगलवार को टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 70 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन


भारत की मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जहां यह चौथी जीत है वहीं ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया ने आठवीं बार टेस्ट मैच जीता है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट जीत मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान में ही हासिल की थी। यही नहीं अजिंक्य रहाणे अब ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर भारत को जीत दिलाने वाले छठे कप्तान बन गए हैं। 

बात करें भारत की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत की तो टीम ने सबसे पहले 1977 में बिशन सिंह बेदी की कप्तानी में 222 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद भारत ने बेदी की ही कप्तानी में 1978 में सिडनी, 1981 में गावस्कर के नेतृत्व में मेलबर्न, 2003 में गांगुली की अगुवाई में एडिलेड, 2008 में कुंबले की कप्तानी में पर्थ तो 2018 में एडिलेड और मेलबर्न दोनों जगह विराट की अगुवाई में जीत दर्ज किया।
विज्ञापन


एडिलेड में पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ने कार्यवाहक कप्तान रहाणे की अगुवाई में जबरदस्त वापसी की। टीम ने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान कोहली लौट गए। शमी चोटिल हो गए, उमेश यादव का भी बीच मैच में साथ छूट गया। बावजूद इसके रहाणे ने अपने कुशल नेतृत्व से ऑस्ट्रेलिया को मात दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें